बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश समाज

पूर्व विधायक बाबू सिंह के निधन से रालोद में शोक की लहर

  • September 1, 2017
  • 0 min read
पूर्व विधायक बाबू सिंह के निधन से रालोद में शोक की लहर

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधायक बाबू सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है |  प्रदेश कार्यालय पर बखारा से रालोद के पूर्व विधायक बाबू सिंह के आकस्मिक निधन पर रालोद पदाधिकारियों द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई  जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और ईश्वर  से परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी |
शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज सिंह पटेल, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, रामहर्ष यादव, विष्वेष्वरनाथ मिश्रा, अषोक त्रिपाठी, आर0पी0 वर्मा आदि लोग मौजूद थे |

वहीँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी बाबू सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है | रालोद के लिए उनका संघर्ष सदैव याद रहेगा |