बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलीगढ़ : रालोद पर्यवेक्षक ने मेयर प्रत्याशी को लेकर किया मंथन, 6 पार्षद प्रत्याशी किये घोषित

  • November 3, 2017
  • 1 min read
अलीगढ़ : रालोद पर्यवेक्षक ने मेयर प्रत्याशी को लेकर किया मंथन, 6 पार्षद प्रत्याशी किये घोषित

अलीगढ़ | राष्ट्रीय लोकदल देहात से निकलकर नगरो और शहरो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आतुर है | निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक चौ नेम सिंह शुक्रवार को अलीगढ़ में आये और कार्यकर्ताओं के साथ साथ पार्षद और मेयर प्रत्याशियों की नब्ज टटोली | पर्यवेक्षक ने नगर निगम में पार्षद के छ प्रत्याशियों को रालोद का उम्मीदवार घोषित कर दिया | रालोद ने नगर निगम के वार्ड 36 से अबरार अहमद ठेकेदार, वार्ड 70 से मौ जावेद , वार्ड 22 से अनीता शर्मा, वार्ड 49 से रेनू शर्मा, वार्ड 41 से विपिन शर्मा, वार्ड 61 से बदरूनिशा पत्नी सलीम को प्रत्याशी घोषित कर दिया है | मेयर प्रत्याशी को लेकर पार्टी के नेताओ और उम्मीदवारों के बीच कई घंटे मंथन हुआ है | पर्यवेक्षक चौ नेम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल रविवार को मेयर प्रत्याशी का एलान कर देगा | उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी | चौ नेम सिंह ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में दमदारी से जुट जाने के निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता त्रस्त है, किसान, मजदूर और व्यापारी में हाहाकार मचा हुआ है | सपा-बसपा ने प्रदेश में अन्दरखाने भाजपा से मिलीभगत कर ली है, अब राष्ट्रीय लोकदल ही एकमात्र विकल्प है |

इससे पहले रालोद कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक का महानगर कार्यालय पर फूल माला से भव्य स्वागत किया | इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल्लाह शेरवानी, नवाब सिंह छोंकर, देवजीत सिंह, छात्र नेता जियाउर्रहमान, संजीव चौधरी, वीरपाल सिंह दिवाकर, नीरज शर्मा, केपी सिंह, चौ शिवकुमार, मौ जावेद आदि मौजूद रहे |