बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष

राजस्थान में ट्रेनी IPS के खिलाफ बलात्कार की FIR, ऐसे दिया महिला को धोखा-

  • December 26, 2019
  • 1 min read
राजस्थान में ट्रेनी IPS के खिलाफ बलात्कार की FIR, ऐसे दिया महिला को धोखा-

जयपुर । महिला ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शादी का वादा कर सगाई की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आईपीएस में चयन होने पर एसएमएस भेजकर सगाई तोड़ दी। चयन के बाद इस साल आरोपी प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद चला गया।

https://youtu.be/2Cv4A-p1NzU

महिला ने बताया कि उसका आरोपी बीकानेर का रहने वाला है और 2017 में उसकी उसके साथ सगाई हुई थी। वह जोधपुर में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहा था। शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला को एक घर में लेकर गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन कुछ महीने पहले सिविल सेवा में चयन के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।