बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने की सीक्रेट सगाई, मां ने पोस्ट की तस्वीर!

  • October 14, 2019
  • 1 min read
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने की सीक्रेट सगाई, मां ने पोस्ट की तस्वीर!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, जिससे उनकी शादी को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। इस जोड़ी को रणबीर की बहन, करीना कपूर खान से भी मंजूरी मिल गई है, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि अगर आलिया उनकी भाभी बनती हैं तो वह दुनिया की सबसे खुश लड़की होगीं। बॉलीवुड की इस बड़ी शादी का बॉलीवुड सहित फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शादी से जुड़ी हर बात इस समय खबर का रूप ले लेती है। इस दौरान मुंबई गलियारों में खबरें छाई हुई हैं कि रणबीर-आलिया की सीक्रेट सगाई हो चुकी है जिसकी जानकारी लोगों से साझा नहीं की गई है। सीक्रेट सगाई खबरें आने के बाद इस पर रणबीर- आलिया ने सामने आकर इस सारी खबरों को खारिज करते हुए कहा- ये सारी खबरें अफवाह हैं।

सीक्रेट सगाई
सीक्रेट सगाई की खबरों ने तब तूल पकड़ा था जब पिछले साल, नीतू कपूर ने आलिया और उनकी माँ सोनी राज़दान के साथ रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी। इस इंस्टाग्राम पोस्ट से अनुमान लगाया कि रणबीर और आलिया परिवार की उपस्थिति में एक औपचारिक समारोह में शामिल हुए थे और इसी प्रोग्राम में दोनों की सीक्रेट सगाई करवा दी गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन कुछ रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि युगल ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज़ से पहले सगाई करने के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें: जानिए करीना कपूर ने शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर क्या कहा?

2020 में शादी
रणबीर और आलिया की शादी बी-टाउन का सबसे हॉट टॉपिक है। 2018 में, रणबीर ने एक पत्रिका को बताया था कि उनका रिश्ता बहुत नया है। लेकिन एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने बताया कि आलिया और रणबीर 2020 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। रणबीर और आलिया कथित तौर पर 2020 के समर में अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की स्क्रीन पर हिट होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ट्विटर चैट के दौरान जब एक यूजर ने रणबीर से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि “जल्द ही उम्मीद है!” और हमें उम्मीद है कि यह अगले साल है!