बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

मायावती ने खुद तोड़ा गठबंधन, BSP को भुगतना होगा खामियाजा : रामजीलाल सुमन

  • July 16, 2019
  • 1 min read
मायावती ने खुद तोड़ा गठबंधन, BSP को भुगतना होगा खामियाजा : रामजीलाल सुमन

आगरा | लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है। आगरा में सोमवार को समाजवादी समागम कार्यक्रम में सपा नेताओं ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरा, बल्कि भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना भी साधा।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

सूरसदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता नहीं चाहते थे कि सपा से गठबंधन टूटे। मगर, मायावती ने स्वयं गठबंधन तोड़कर जनभावनाओं के विपरीत कार्य किया। देर-सवेर बसपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सशक्त भूमिका में सपा सबसे आगे रहेगी। हमारे लिए संसद के दरवाजे बंद हुए हैं, न कि सड़कों के। सपा कार्यकर्ता जनता की लड़ाई अब सड़क पर उतरकर लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि निजीकरण के माध्यम से सरकार आरक्षण को खत्म करने की तैयारी कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=z7IITyNpmEk

रामजी लाल सुमन ने कहा कि किसानों की आमदनी घटी है। बेकसूर मुसलमानों को जान से मारने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सपा में उसी को सम्मान मिलेगा, जो जनता के सुख-दुख में उनके साथ रहेगा। कार्यक्रम के मंच पर सपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।