बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
छात्र एवं शिक्षा

रेलवे ने 26 हजार 502 पदों की निकाली भर्ती !

  • February 5, 2018
  • 0 min read
रेलवे ने  26 हजार 502 पदों की निकाली भर्ती !

झाँसी। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ली जाने वाली भर्ती परीक्षा में इस बार व्यापक बदलाव किया गया है। रेलवे में 26 हजार 502 पद के लिए निकाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी एक ही आवेदन कर सकेगा। अभी तक अभ्यर्थी एक से ज्यादा भर्ती बोर्ड के लिये आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार ऐसा नही है। आरआरबी की ओर से इस बार ऑनलाइन आवेदन में भर्ती बोर्ड कॉलम का विकल्प ही खत्म कर दिया गया है।

आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को बोर्ड का विकल्प माह भर बाद पूछा जाएगा। साथ ही आरआरबी ने इस बात के भी संकेत दिए है कि ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने के पूर्व पदों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। अभी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ अप्रेल से शुरू होनी बताई जा रही है। इलाहाबाद समेत देश के सभी 21 आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन की विभिन्न श्रेणी के 26 हजार से ज्यादा पदों के लिये आवेदन मांगा गया है। पूर्व में हुई भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थी एक से ज्यादा आरआरबी में आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। सभी आरआरबी ने इस बार यह विकल्प खत्म कर दिया है। यानी की अभ्यर्थी सिर्फ संबंधित पद के लिए ही आवेदन कर सकते है।