बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
समाज

वरमाला से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी संग फुर्र, यह है पूरा मामला

  • February 18, 2018
  • 0 min read
वरमाला से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी संग फुर्र, यह है पूरा मामला

बारात दरवाजे पर पहुंची और पहली रस्म वरमाला की हुई दुल्हा और दूल्हन ने एकदूसरे को वरमाला पहनाई इसके बाद दुल्हन वापस घर के अंदर चली गई लड़की के परिवार वालों के मुताबिक रात के वक्त लड़की कुछ छोटी बच्चियों के साथ बाहर शौच के लिए निकली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से शादी की रस्मों के बीच ही दुल्हन के अपने प्रेमी संग भाग जाने की हैरतअंगेज घटना सामने आई है।

घटना से बारात में हड़कंप मच गया और पूरी बारात बिना विवाह के बैरंग वापस लौट गई युवती के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरबख्शगंज इलाके की है बारात आ चुकी थी और वरमाला की रस्म भी हो चुकी थी लेकिन इससे पहले की मंडप में शादी की रस्में शुरू हों और दूल्हा और दुल्हन सात फेरें लें दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई।

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरबख्शगंज से बारात आई थी चारों ओर खुशी का माहौल था और सभी शादी की रस्मों में मगन थे सभी बाराती खुशी में झूम रहे थे और डीजे की धुनों पर नाच रहे थे लड़कि के परिवार वालों ने बारात का स्वागत किया। मंडप में शादी की रस्मों के लिए दुल्हन बुलाई गई तो दुल्हन लापता मिली दुल्हन की काफी तलाश की गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी परिवार वालों ने बताया कि शौच के बाद छोटी बच्चियां तो वापस आ गईं लेकिन दुल्हन नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि लड़की गांव के ही दो लड़कों के साथ भाग गई है जिनमें से एक लड़के से वह प्रेम करती थी बारात सुबह तक दुल्हन का इंतजार करती रही लेकिन जब लड़की नहीं लौटी तो बारात और दुल्हा बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए।