बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
राजनीति

राहुल ने भीड़ द्वारा पीटपीट कर की गयी हत्याओं की घटना पर प्रधानमंत्री से मांगा जवाब

  • May 22, 2017
  • 0 min read
राहुल ने भीड़ द्वारा पीटपीट कर की गयी हत्याओं की घटना पर प्रधानमंत्री से मांगा जवाब

नयी दिल्ली | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्यों में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है और वहां कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने हाल में झारखंड में तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीटपीट कर की गयी हत्या का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा के शासन वाले कई राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है और लोग अराजकता पर उतर आएं हैं।
राहुल ने ट्वीट किया “ भाजपा शासित राज्यों राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अब झारखंड में अराजकता का माहौल है और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है।