बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
राष्ट्रीय हरियाणा

हरियाणा में 14 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गाँधी

  • October 10, 2019
  • 0 min read
हरियाणा में 14 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गाँधी

नयी दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं और वह महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा में वह 14 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे।

हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले विदेश जाने के लिए राहुल गांधी आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। भाजपा ने राहुल के विदेशी दौरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने यह नहीं बताया था कि राहुल कहां गए थे लेकिन पार्टी ने उनके दौरों का बचाव करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन में अंतर है और राजनीति में निजी जीवन का सम्मान किए जाने की जरूरत है।