बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर

राहुल गांधी : मौलाना आजाद स्वतंत्रता संग्राम के स्तंभ

  • November 11, 2017
  • 0 min read
राहुल गांधी : मौलाना आजाद स्वतंत्रता संग्राम के स्तंभ

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी 129वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “गांधी जी ने आजाद को स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण स्तंभ और सर्वोत्कृष्ट राजनीतिज्ञ बताया था। मौलाना अबुल कलाम आजाद आज भी हमें प्रेरित करते हैं।”

शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी आजाद ने शिक्षित भारत की नींव रखी थी। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है।

उनकी जयंती 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है।

आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।