बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

पंजाब विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पेश, ‘AAP’ का मिला समर्थन

  • January 17, 2020
  • 1 min read
पंजाब विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पेश, ‘AAP’ का मिला समर्थन

चंडीगढ़ | केरल के बाद अब पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसे कैप्टन सरकार ने पेश किया था। इस समय प्रस्ताव पर विधानसभा में बहस जारी है। जहां आम आदमी पार्टी ने प्रस्ताव का समर्थन किया है, वहीं अकाली और भाजपाई इसके विरोध में हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=VAtv_T-4ZLE

पंजाब की सरकार ने एलान किया था कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के संबंध में सदन की इच्छा से आगे बढ़ेगी। क्योंकि इससे राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के छिन्न-भिन्न होने का खतरा बढ़ गया है।