बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

प्रियंका गाँधी की मेरठ महारैली स्थगित, अब अक्टूबर में होगी

  • September 25, 2021
  • 0 min read
प्रियंका गाँधी की मेरठ महारैली स्थगित, अब अक्टूबर में होगी

मेरठ | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की मेरठ के भैंसाली मैदान में 29 सितंबर को प्रस्तावित प्रतिज्ञा महारैली फिलहाल टल गई है। अब यह रैली अगले महीने के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में होगी। पार्टी नेतृत्व की ओर से जल्द ही मेरठ महारैली की तिथि तय कर घोषणा की जाएगी।

प्रियंका गांधी की मेरठ में महारैली स्थगित होने की कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने पुष्टि की है। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि पार्टी की अब अगले महीने के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में आयोजन की तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि 29 सितंबर को प्रस्तावित रैली की जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई थी।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पार्टी ने विस चुनाव के मद्देनजर पूरे प्रदेश को पांच जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन में महारैली और यात्राओं का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत मेरठ से जानी थी और अन्य जोन में महारैली और यात्राओं की तिथियों की घोषणा होनी थी। अब पांचों जोन में महारैली और यात्राओं का कार्यक्रम तैयार करके उसकी घोषणा की जाएगी।