बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं से मिलीं प्रियंका गाँधी, कहा- ‘कानून को वापस लेने के अलावा कोई समाधान नहीं’

  • January 8, 2021
  • 1 min read
धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं से मिलीं प्रियंका गाँधी, कहा- ‘कानून को वापस लेने के अलावा कोई समाधान नहीं’

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के कांग्रेस नेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 32 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के आवास पर इन नेताओं से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ने मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया है और लिखा कि प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पार्टी नेताओं से मुलाकात की और किसानों की स्थिति पर चर्चा भी की।

प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रियंका गांधी यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि कानून को वापस लेने का अलावा कोई समाधान नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस की पंजाब इकाई ने किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया हुआ है। जिसमें वह किसानों से जुड़ी हुई समस्याओं और मुद्दों को साझा कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने #किसानकेलिएबोलेभारत नामक हैशटैग का इस्तेमाल किया है।