बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी नाराज, बोलीं-‘किसानों-युवाओं की लड़ाई लड़ने वालों को BJP कर रही परेशान’

  • January 19, 2020
  • 1 min read
हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी नाराज, बोलीं-‘किसानों-युवाओं की लड़ाई लड़ने वालों को BJP कर रही परेशान’

नई दिल्ली । गुजरात के पाटीदार आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले और वर्तमान में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि समाज के लोगों की आवाज उठाने वाले को भाजपा देशद्रोह बता रही है।

https://youtu.be/96l24YvyyKs

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है। हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी। किसान आंदोलन किया। भाजपा इसको ‘देशद्रोह’ बोल रही है।’

https://youtu.be/VAtv_T-4ZLE

देशद्रोह मामले में गिरफ्तारी के बाद हार्दिक को अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि 2015 के देशद्रोह के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। हार्दिक पटेल को अहमदाबाद जिले के विरमगम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

https://youtu.be/e9hXBvHDByY

डीसीपी राजदीप सिंह जाला (साइबर क्राइम) ने भी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद हार्दिक पटेल को गिरफ्तार किया गया। हार्दिक पटेल को पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 25 अगस्त, 2015 को अहमदाबाद में पटेल समुदाय की रैली में हुई हिंसा के बाद स्थानीय क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।