बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

कांग्रेस की पदयात्रा में लखनऊ पहुंची प्रियंका गाँधी, बोलीं- ‘सत्य की राह पर चल रही हूं, नहीं दी गई बोलने की इजाजत’

  • October 2, 2019
  • 1 min read
कांग्रेस की पदयात्रा में लखनऊ पहुंची प्रियंका गाँधी,  बोलीं- ‘सत्य की राह पर चल रही हूं, नहीं दी गई बोलने की इजाजत’

लखनऊ | गांधी जयंती पर बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पद यात्रा की। पदयात्रा के लिए कांग्रेसी सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम था। पदयात्रा शहीद स्मारक पर शुरू हुई और हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर खत्म हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=RCWepBG0VMU

इस मौके पर प्रियंका ने कहा, सत्य की राह पर चल रही हूं। मुझे बोलने की इजाजत नहीं दी गई। शर्तों के साथ इजाजत दी गई। कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में संघर्ष करती रहेगी। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलना चाहिये बाद में उनके बारे में बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था और भाजपा पहले सत्य के पथ पर चले फिर गांधी जी की बात करे।

https://www.youtube.com/watch?v=HkcvZ4qj6io

हालांकि पदयात्रा के दौरान प्रियंका के आने पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। खुद प्रियंका दो बार गिरी। जफर अली नकवी समेत कई नेताओं को लगी चोट। पदयात्रा में ललितेशपति त्रिपाठी, करिश्मा ठाकुर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, तनुज पुनिया, आर पी त्रिपाठी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह समेत बड़े नेता मौजूद रहे। शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी। यहां जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, दीपक सिंह मौजूद रहे। महिलाओं की तादाद भी काफी रही।