बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

प्रियंका का भाजपा पर हमला, बोलीं- ‘पीड़िता द्वारा आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी’

  • September 20, 2019
  • 1 min read
प्रियंका का भाजपा पर हमला, बोलीं- ‘पीड़िता द्वारा आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी’

नई दिल्ली | पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की दुष्कर्म के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=it3OvHNTj6E

प्रियंका ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर आरोप लगाए कि, ‘भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती।’ उन्होंने ये भी कहा, ‘यह जनता और पत्रकारिता की ताकत थी कि एसआईटी को भाजपा नेता चिन्मयानंद को गिरफ्तार करना पड़ा। जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे।’

https://www.youtube.com/watch?v=mmUzNAxD39c

गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें एसआईटी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।