बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

अलीगढ़ में प्राइवेट जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, सभी 6 लोग सुरक्षित

  • August 27, 2019
  • 1 min read
अलीगढ़ में प्राइवेट जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, सभी 6 लोग सुरक्षित

अलीगढ | उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। अलीगढ़ में प्राइवेट जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। हादसा हवाई पट्टी पर प्लेन के लैंड करते समय हुआ है।

https://youtu.be/AfYGaz9z00Q


थाना गांधीपार्क इलाके में यह घटना हुई है। मंगलवार सुबह प्लेन में कैप्टन किशोर, कैप्टन दीपक के साथ मैकेनिकल टीम के सदस्य रामप्रकाश गुप्ता, प्रभात त्रिवेदी, आनंद कुमार और कार्तिक सवार होकर अलीगढ़ आ रहे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=6wJGD6nZAyk

जैसे ही प्लेन धनीपुर हवाई पट्टी के ऊपर आया तो पायलट ने अतिरिक्त रनवे को मुख्य रनवे समझकर लैंडिंग की। इसी दौरान प्लेन हाई टेंशन विद्युत लाइन में उलझ गया और उसमें आग लग गई। प्लेन एक साइड से घिसटता हुआ चला गया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=gtcQbS-gwgA

प्लेन में सवार दोनों पायलट समेत सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना की सही जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।