बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने आठ राज्यों के गवर्नर किये नियुक्त, देखें लिस्ट-

  • July 6, 2021
  • 1 min read
राष्ट्रपति ने आठ राज्यों के गवर्नर किये नियुक्त, देखें लिस्ट-

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश सहित आठ राज्यों के राज्यपाल नियुक्त किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के गवर्नर बनाया। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।