बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

प्रतिज्ञा अब घर-घर पहुंचाएंगी बुलंदशहर कांग्रेस : चौ. श्यौपाल सिंह

  • November 16, 2021
  • 1 min read
प्रतिज्ञा अब घर-घर पहुंचाएंगी बुलंदशहर कांग्रेस : चौ. श्यौपाल सिंह

बुलंदशहर | जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्र को जिले में घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि सभी ग्राम पंचायतों एवं अन्य क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर कांग्रेस प्रतिज्ञा की जानकारी दी जाएगी।

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष चौ. श्यौपाल सिंह ने बताया कि प्रतिदिन प्रत्येक विधानसभा मे 10 किलोमीटर पद यात्रा करके आठ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करके प्रतिज्ञा पत्र वितरण करना है। 19 नवंबर को स्याना, 20 नवंबर को अनूपशहर, 21 नवंबर को डिबाई और 22 नवंबर को शिकारपुर में शिविर लगाया जाएगा। सभी ग्राम पंचायत, ग्रामीण पैंठ, चौराहे, नुक्कड़ बाजार आदि पर सभाओं का आयोजन कर कांग्रेस का संदेश भाजपा भगाओ ,महंगाई हटाओ पहुंचाना है।

नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम जनमानस को मौजूदा सरकार की विफलता की जानकारी दी जाएगी। शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जियाउर रहमान एड., महिला जिला अध्यक्ष सावित्री चौधरी आदि वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे । इस अवसर पर शकील अहमद, डा. एसडी शर्मा, ठाकुर राकेश भाटी, देवरंजन नागर, इसराइल गहलोत, सैयद आबिद, सुरेंद्र उपाध्याय, नितेश भरद्वाज आदि मौजूद रहे।