बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

आजमगढ़ में सांसद अखिलेश यादव के लापता होने के लगे पोस्टर, मुस्लिम समाज में है आक्रोश

  • February 8, 2020
  • 1 min read
आजमगढ़ में सांसद अखिलेश यादव के लापता होने के लगे पोस्टर, मुस्लिम समाज में है आक्रोश

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में ही उनके लापता होने के पोस्टर लगे हैं… बुधवार को आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नागरिकता जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर पोस्टर के द्वारा निशाना साधा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=p2QYql4kF1c

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज के जोहर पार्क में सीएए और एनआरसी के विरोध में मुस्लिम महिलाओं पर लाठीचार्ज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने ही संसदीय क्षेत्र में लोगों के निशाने पर हैं। इस मामले में उनकी चुप्पी और आजमगढ़ से दूरी को लेकर पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=kwmxD14o03M

अखिलेश यादव 2019 के चुनाव के बाद से लापता हैं। पोस्टर में दिखाया गया है कि इसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभाग की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने पोस्टर चिपकाना स्वीकार किया है। अखिलेश यादव के लापता होने को लेकर शहर के मुसाफिरखाना और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर में जिक्र किया गया है कि सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम महिलाओं पर हुई पुलिसिया बर्बरता पर अखिलेश यादव क्यों चुप हैं?

https://www.youtube.com/watch?v=pWwF_FDXERU

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट कर पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे? शांतिपूर्वक धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आजमगढ़ में पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं! पार्टी के विधायक और संगठन बिलरियागंज में लोगों की सेवा कर रहे हैं!