बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बाहुबली BSP MLA मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर पुलिस का शिकंजा, आवास पर पुलिस की छापेमारी, करोड़ो के हथियार बरामद

  • October 18, 2019
  • 1 min read
बाहुबली BSP MLA मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर पुलिस का शिकंजा, आवास पर पुलिस की छापेमारी, करोड़ो के हथियार बरामद

नई दिल्ली | बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित आवास से बुधवार रात करोड़ों रुपये के छह असलहे और साढ़े चार हजार कारतूस बरामद हुए। लखनऊ क्राइम ब्रांच के साथ दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली के बसंतकुंज स्थित आवास पर की। अब्बास नेशनल शूटर रहे है। उसके घर से बरामद रिवाल्वर, बन्दूक और कारतूस इटली, आस्ट्रिया, स्लोवेनिया से खरीदी हुई है। लखनऊ पुलिस ने उसके खिलाफ 12 अक्तूबर को महानगर कोतवाली में एक ही शस्त्र लाइसेंस पर पांच असलहे खरीदने और फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस को दिल्ली स्थानान्तरित कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=kinrKzUaCKA

इस मुकदमे की जांच के दौरान ही पता चला था कि अब्बास अंसारी ने शस्त्र लाइसेंस बनवाने और विदेशों से असलहे खरीदने में भी कई फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। इसके बाद ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एएसपी ट्रांसगोमती अमित कुमार और क्राइम ब्रांच को लगाया था। इस टीम को ही पता चला था कि अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित बसंतकुज (111/ए/09) आवास पर धोखाधड़ी कर खरीदे गए रिवाल्वर, बन्दूक व कारतूस रखे हैं। इस पर दिल्ली पुलिस से मदद लेकर क्राइम ब्रांच ने अब्बास के घर छापा मारा। अब्बास घर पर नहीं थे और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

हैरान रह गई पुलिस-
पुलिस ने सख्ती दिखायी तो विरोध खत्म हो गया। पूरे घर को छावनी में बदल दिया गया था। इसके बाद जब पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो असलहे मिलना शुरू हो गया। असलहों की पैकिंग खोली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। इटली और आस्ट्रिया की रिवाल्वर व बन्दूक काफी ज्यादा मारक क्षमता वाली थी। हालांकि वहां मौजूद उसके घर वाले यह कहते रहे कि अब्बास राष्ट्रीय स्तर का शूटर रहा है, इसलिये ही उसने यह असलहे खरीदे थे। पर, पुलिस अफसरों ने जब कहा कि इनकी खरीदफरोख्त धोखाधड़ी कर की गई है। इस पर सबने चुप्पी साध ली।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

बरामद हुए असलहे-
इटली और स्लोवेनिया से खरीदी गई दोनाली व एकनाली बंदूक, मैग्नम की रायफल, अमेरिका निर्मित रिवाल्वर, आस्ट्रिया की स्लाइड और ऑटो बोर पिस्टल, आस्ट्रिया की ही बनी मैगजीन व कारतूस, इसके अलावा थर्टी बोर, 0.375 बोर, 0.380 बोर, 0.40 बोर समेत साढ़े चार हजार कारतूस।