बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

UP में पुलिस की कार्यवाही, मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए 6 लोगों को दबोचा, 16 के खिलाफ FIR

  • March 31, 2020
  • 1 min read
UP में पुलिस की कार्यवाही, मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए 6 लोगों को दबोचा, 16 के खिलाफ FIR

सहारनपुर | सहारनपुर जनपद की बेहट थाना पुलिस ने मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 8-10 लोग फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए एवं फरार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

https://www.youtube.com/watch?v=8LfBhHeS44s

थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पाड़ली गांव में कुछ लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 8-10 लोग फरार हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=k0hm3Z9o4A8

पकड़े गए शाकिर पुत्र फारुख, मोहम्मद शहजाद पुत्र नाजिम, वसीम पुत्र मोहम्मद अमीर, मोहम्मद खुश आलम अली पुत्र शमशाद, अल्ताफ पुत्र अब्दुल गनी, मसरूर आलम पुत्र मकमूल समेत फरार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।