बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर धर्म समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

PM मोदी ने ईद मिलाद-उन-नबी की दी मुबारकबाद, कही ये बड़ी बात

  • October 30, 2020
  • 1 min read
PM मोदी ने ईद मिलाद-उन-नबी की दी मुबारकबाद, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पर्व करुणा और भार्ईचारा बढ़ाएगा। मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस्लामी कलैंडर के तीसरे महीने में मनाया जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं। यह दिन सभी में करुणा और भाईचारा बढ़ाए।’’ उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ और खुशहाल हों। ईद मुबारक।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मिलाद-उन-नबी की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी को हमारे समाज में सद्भाव और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।