बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP से बड़ी खबर : स्वतंत्रता दिवस पर अब नहीं मना पाएंगे छुट्टी, जारी हुआ ये आदेश-

  • July 15, 2022
  • 1 min read
UP से बड़ी खबर : स्वतंत्रता दिवस पर अब नहीं मना पाएंगे छुट्टी, जारी हुआ ये आदेश-

लखनऊ | मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि भारत की आजादी के अमृत पर्व पर आयोजित इस बार का स्वतंत्रता दिवस विशेष है। इस बार 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के तहत हर घर तिरंगा फहराना है। इसलिए हर व्यक्ति अपने तरीके से इस स्वतंत्रता सप्ताह से जुड़े। इस दौरान सभी के घरों, सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाए।

वह बृहस्पतिवर को इसकी तैयारियों के लिए प्रदेश भर के विभिन्न नागरिक गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के हर एक वर्ग, हर तबके, हर सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला स्वयंसेवी संगठनों, खेल क्षेत्र व व्यापारी संगठन आदि को इससे जोड़ें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानी वीरों, सेना और पुलिस के शहीदों के परिजनों को ब्लॉक पर जिले में कार्यक्रमों में बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाए।

उन्होंने कहा कि भविष्य में 25 वर्षों के बाद ही ऐसा अवसर आएगा। इसलिए ऐसा माहौल रहे कि पूरी दुनिया देखे। इस अविस्मरणीय अवसर पर कोई छुट्टी मनाने न जाए। स्वतंत्रता सप्ताह पर्व महज एक सरकारी कार्यक्रम न रहे, बल्कि हर एक नागरिक का कार्यक्रम बने। पूरे सात दिन तक उत्सव का माहौल हो। उन्होंने स्वयंसेवी सगठनों से अपील की है कि ऐसे सामाजिक संगठन वर्षों से जनता के बीच में सेवा कार्य कर रहे हैं। इसलिए लोगों को इससे जोड़ें। खेल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत, तीज, त्योहार से जुड़े सभी आयोजनों को आजादी के अमृत पर्व से जोड़ें। कानपुर के पार्षद श्यामलाल गुप्ता का लिखा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गान व अन्य देशभक्ति गीतों का सस्वर गान किया जाए। स्वतंत्रता दिवस पर दीपावली जैसी साफ.-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए। लोगों को आजादी की उपयोगिता और महत्व बताएं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम व जिलाधिकारी लखनऊ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।