बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

अब दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज अमेरिका में, इटली में टूटे मौतों के सभी रिकॉर्ड

  • March 28, 2020
  • 1 min read
अब दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज अमेरिका में, इटली में टूटे मौतों के सभी रिकॉर्ड

नई दिल्ली, एजेंसी | वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। दुनियभर में इस वायरस से करीब छह लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में सबसे ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका में एक दिन में इससे 345 लोगों की मौत हुई है और 18 हजार नए मामले सामने आए। इटली में एक दिन में 1000 लोगों की मौत हुई, जो अब तक एक दिन में कोरोना से हुई सबसे ज्यादा मौत है। इसी बीच कोरोना संकट से उबर रहे चीन में शुक्रवार को 54 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Eh1JI7qqAEw

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से पूरी दूनिया त्राहिमाम कर रही है। संक्रमितों की संख्या करीब छह लाख हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 27 हजार से अधिक है। वहीं, एक लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने इस वायरस को हराते हुए नई जिंदगी पाई है।

https://www.youtube.com/watch?v=i5PtIQUQtOI

अमेरिका में एक लाख से अधिक संक्रमित-
अमेरिका में संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई है, यहां अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 18000 नए मामले सामने आए हैं, वहीं समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक एक दिन में 345 लोगों की मौतें हुई हैं। गूगल ने कोरोना वायरस से जंग में मदद के लिए स्वास्थ्य संस्थानों और वैज्ञानिकों को 80 करोड़ की सहायता देने की घोषणा की है।

https://www.youtube.com/watch?v=J0wX0ZxtvFE

चीन में विदेशों से आए 54 नए मामले-
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि चीन में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के 649 पॉजिटिव नए मामले आ चुके हैं। शुक्रवार को 54 नए मामले चीन में दर्ज किए गए हैं जो विदेशों से आए लोगों के हैं। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,295 हो गई है। तीन लोगों की मौत शुक्रवार को हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=hcCStHoaWJQ

इटली में एक दिन में 1000 मौतें, टूटा रिकॉर्ड-
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इटली में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जी रहा है। एक दिन में 1000 लोगों के मौत की खबर है, जो एक रिकॉर्ड है।इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9000 से अधिक हुई।