बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में DU छात्रसंघ चुनाव का शोर, ABVP और NSUI के पैनल में ये हैं उम्मीदवार-

  • September 5, 2019
  • 1 min read
दिल्ली में DU छात्रसंघ चुनाव का शोर, ABVP और NSUI के पैनल में ये हैं उम्मीदवार-

नई दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने पैनल तय कर दिए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अक्षित, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप तंवर, सेक्रेटरी पद के लिए योगित राठी और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए शिवांगी करनाल का नाम तय किया गया है।

वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए चेतना त्यागी, उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित भारती, सेक्रेटरी पद के लिए आशीष लाम्बा और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए अभिषेक को मैदान में उतारा है। दोनों ही संगठनों ने इस चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=mmUzNAxD39c

एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया पदाधिकारी मोनिका चौधरी ने अमर उजाला से कहा कि वे अपने मजबूत पैनल के चलते इस बार सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। पिछले चुनाव में संगठन ने अध्यक्ष पद समेत तीन पदों पर जीत हासिल की थी। वहीं, एनएसयूआई इस बार जीत के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। केंद्रीय संगठन के शीर्ष पदाधिकारी मुकुल वासनिक ने एनएसयूआई, आई वाई सी और दिल्ली प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है। संगठन का दावा है कि वह इस चुनाव में जीत दर्ज करेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=LPYBdNk5JD0

देश के अन्य छात्रसंघ चुनावों से अलग डूसू चुनाव कांग्रेस और भाजपा, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय होते हैं। डूसू में जीत की आवाज पूरे देश में सुनी जाती है। यही कारण है कि यह चुनाव केवल छात्रों के बीच चुनाव से कहीं अधिक हो जाता है और दोनों ही दल इसमें अपनी जीत तय करने के लिए बड़े चुनावों जैसी रणनीति बनाते हैं।