बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

नोएडा पुलिस ने अलीगढ में ज्वेलर्स से 40 लाख की लूट करने वाले बदमाशों का किया एनकाउंटर, गोली लगने के बाद तीन गिरफ्तार

  • September 16, 2020
  • 1 min read
नोएडा पुलिस ने अलीगढ में ज्वेलर्स से 40 लाख की लूट करने वाले बदमाशों का किया एनकाउंटर, गोली लगने के बाद तीन गिरफ्तार

नोएडा | नोएडा पुलिस ने अलीगढ पुलिस को बड़ा तोहफा दिया है | अलीगढ़ में पांच दिन पहले ज्‍वेलरी शोरूम से हथियारों के बल पर 40 लाख का सोना लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।

सेक्‍टर-20 थाने की पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों से हुई फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगने की खबर है। अलीगढ पुलिस बदमाशों की तलाश में कई दिन से थी |

बताते चलें कि पांच दिन पहले अलीगढ़ के बन्‍ना देवी थाना क्षेत्र में इन बदमाशों ने सारसौल चौराहे के नजदीक सुंदर ज्वेलर्स शोरूम से करीब 40 लाख रुपए का सोना और 40 हजार रुपए कैश लूट लिया था। इसमें 800 ग्राम की सोने की ज्‍वेलरी शामिल थी। बदमाश शोरूम पर ग्राहक बनकर आए थे। उनकी वेशभूषा सामान्‍य थी। बदमाशों को शोरूम में मौजूद एक शख्स ने हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर दिया तो उन्‍होंने अपने हाथ सैनेटाइज भी किए। फिर तीनों बदमाशों ने कट्टा निकाल लिया और तकरीबन 40 लाख रुपये की ज्‍वेलरी और 40 हजार रुपये नकदी लूट ली। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया था।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था | अलीगढ़ पुलिस की नींद उड़ गई थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात हाथ-पैर मार कर रही थी। बुधवार को आखिरकार इनका सुराग लगा। सेक्‍टर 20 थाना की पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्‍होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाश अलीगढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उनके पास से लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है |