बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति समाज

कर्नाटक : कुमारस्वामी के बेटे की कांग्रेस नेता की बेटी से हुई शादी, लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां

  • April 17, 2020
  • 1 min read
कर्नाटक : कुमारस्वामी के बेटे की कांग्रेस नेता की बेटी से हुई शादी, लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां

बंगलुरू । कोरोना वायरस संकट के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी #कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधने गए हैं। निखिल ने कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्णप्पा की भतीजी रेवती से शादी की है। बंगलूरू में स्थित कुमारस्वामी के आवास पर कल से ही शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। विशेष बात यह रही कि सोशल डिस्टेसिंग और लॉक डाउन का यहां कोई असर देखने को नहीं मिला। जमकर नियमो की धज्जियां उड़ीं।

https://youtu.be/NwrdjEF4EEw

निखिल और रेवती की शादी में केवल निकट पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे और शादी काफी सादगी से हुई। दोनों परिवारों ने रामनगर के जनपडा लोक के पास एक भव्य शादी समारोह करने का फैसला किया था और उसकी तैयारियां जोरों से चल रही थीं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इसे टालना पड़ा।.

https://youtu.be/uSwGGAEr-jY

पहले निखिल की शादी रामनगर के पास 95 एकड़ भूमि पर करने की योजना बनाई गई थी जिसमें पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और शुभचिंतकों को शामिल होना था। उसके बाद बंगलूरू में भव्य रिसेप्शन आयोजित होना था। निखिल ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है।