दिल्ली में बेख़ौफ़ बदमाश, दिनदहाड़े कुख्यात काले की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े गैंगवॉर से दहशत फैल गई। बदमाशों ने वीरेंद्र मान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वीरेंद्र को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
न्यूज एजेंसी एएनाई के मुताबिक, गैंगवॉर दिल्ली के नरेला में हुई। लामपुर मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने वीरेंद्र मान उर्फ काले पर 25 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें से 10 से 15 गोलियां काले को लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डीसीपी आउटर नॉर्थ ने बताया कि जो शख्स गैंगवॉर में मारा गया है। वह इलाके का बदमाश था। इस पर करीब 14 मामले दर्ज थे।
जानकारी मिली है कि मृतक वीरेंद्र मान उर्फ काले ने नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।