बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
छात्र एवं शिक्षा जम्मू-कश्मीर

AMU : कश्मीरी छात्रों के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, देशद्रोह की FIR की मांग

  • September 8, 2019
  • 1 min read
AMU : कश्मीरी छात्रों के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, देशद्रोह की FIR की मांग

अलीगढ| भाजपा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में विरोध मार्च निकालने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

अभाविप के प्रांतीय संगठन मंत्री सीटू चौधरी ने गुरुवार की शाम एएमयू परिसर में कश्मीर के घटनाक्रम को लेकर विरोध मार्च निकालने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए शनिवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन करना ‘देश विरोधी हरकत’ है। मानव संसाधन मंत्रालय को इस पूरे मामले की जांच करानी चाहिए। इससे पहले, शुक्रवार की शाम अभाविप कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर में विरोध मार्च निकालने की ‘इजाजत देने वाले’ एएमयू कुलपति का पुतला जलाया।