बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन

फिल्म ‘पानीपत’ का नया गाना मन में शिवा रिलीज, देशभर में वायरल

  • November 23, 2019
  • 1 min read
फिल्म ‘पानीपत’ का नया गाना मन में शिवा रिलीज, देशभर में वायरल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही आपके सामने भारत की सबसे बड़ी लड़ाई पर फिल्म पानीपत लेकर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, ट्रेलर को देख कर लोगों ने अर्जुन कपूर की काफी आलोचना की थी। ट्रोलर्स का मानना है कि अर्जुन कपूर को फिल्म में क्यों कास्ट किया गया है। फिल्म पानीपत के ट्रेलर में कई बड़े सितारें भी नजर आ रहे हैं।

बात करें फिल्म पानीपत की तो फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

ट्रेलर रिलीज होने के एक हफ्ते बाद फिल्म पानीपत का गाना रिलीज किया गयै है। गाने का नाम ‘मन में शिवा’ है। यह गाना 3 मिनट 9 सेकंड का है जिसमें अर्जुन कपूर अपनी प्रजा के साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अर्जुन कपूर और कृति सेनन काफी शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं।