बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
छात्र एवं शिक्षा दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

CBSE 12वीं रिजल्ट : नोएडा की रक्षा गोपाल ने किया टॉप, चंडीगढ़ की भूमि सावंत रही दूसरे नंबर पर

  • May 28, 2017
  • 0 min read
CBSE 12वीं रिजल्ट : नोएडा की रक्षा गोपाल ने किया टॉप, चंडीगढ़ की भूमि सावंत रही दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली | सीबीएसई ने 12वीं की रिजल्ट घोषित कर दिया है जिसमे नॉएडा के अमेटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्र रक्षा गोपाल ने बाजी मारी है और प्रथम स्थान प्राप्त किया है | सीबीएसई के 10 लाख 98 हजार 891 स्टूडेंट्स रिजल्ट का इन्तजार कर रहे थे | तोप्पेर्स के घर ख़ुशी का माहौल है | इस बार 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में  लड़कियों ने बाजी मारी है। ऑल इंडिया ओवरऑल रिजल्ट 82 फीसदी रहा । इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल हुए थे। अमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा से पढ़ाई करने वाली रक्षा गोपाल सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा बन गई हैं। रक्षा को 99.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं। रक्षा आर्ट्स की स्टूडेंट हैं। उनकी ख्वाहिश पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) में पढ़ाई करने की है। रक्षा ने कहा, एग्जाम में टॉप करने के बारे में तो सोचा भी नहीं था। रक्षा बोलीं मुझे तो अभी भी अपने रिजल्ट पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। बस यही सोचा था कि एग्जाम में अच्छा करना है।

दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ की रहने वाली भूमि सावंत हैं। भूमि को 12वीं बोर्ड की इस परीक्षा में 99.4 फीसदी अंक मिले हैं। भूमि सावंत डीएवी चंडीगढ़ कॉलेज से साइंस की स्टूडेंट हैं। सीबीएसई बोर्ड की इस परीक्षा में तीसरे नंबर दो स्टूडेंट है। आदित्य जैन और मन्नत लूथरा। खास बात ये है कि इन दोनों ही स्टूडेंट ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है और दोनों ही चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों को ही 99.2 प्रतिशत नंबर मिले हैं। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा कि जो बच्चे कामयाब हुए हैं, उनको बहुत बधाई।