बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली : मुख्य सचिव से बदसलूकी मामले में आप MLA जरवाल गिरफ्तार

  • February 21, 2018
  • 0 min read
नई दिल्ली : मुख्य सचिव से बदसलूकी मामले में आप MLA जरवाल गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ बदसलूकी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जरवाल को अंबेडकर नगर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करके विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बिना कोई सबूत विधायक को गिरफ्तार किया है। उन आईएएस अफसरों का क्या जो कैमरे में मंत्री को पीटते देखते जा सकते हैं?

मंत्री के एफआईआर और वीडियो सबूत के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर की गई बदसलूकी और धक्का मुक्की की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रकाश के साथ बदसलूकी के विरोध में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संघ ने कल राजघाट पर कैंडल मार्च निकाला था। आईएएस संघ ने इसके विरोध में काम नहीं करने की भी घोषणा की है।