बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर राजनीति

अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि और हमारे लिए पवित्र भूमि: प्रियंका गांधी

  • April 10, 2019
  • 0 min read
अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि और हमारे लिए पवित्र भूमि: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी उनके पिता राजीव गांधी की कर्मभूमि थी और पूरे परिवार के लिए पवित्र भूमि है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है।’ राहुल गांधी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुंशीगंज से गौरीगंज तक तीन किलोमीटर का रोड शो किया। गांधी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। वह इससे पहले केरल के वायनाड से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वह तीन बार से अमेठी से लोकसभा सदस्य हैं।