बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन

मैगजीन ने नेहा धूपिया के मोटापे पर किया कमेंट, मिला करारा जवाब

  • February 4, 2019
  • 1 min read
मैगजीन ने नेहा धूपिया के मोटापे पर किया कमेंट, मिला करारा जवाब

मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने प्रसव के बाद वजन बढ़ने को लेकर उनका मजाक बनाने वाली पत्रिका की आलोचना करते हुए लोगों का सम्मान करने की सीख दी है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग भी अभिनेत्री के साथ हैं। गौरतलब है कि धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर पिछले साल नवंबर में नन्हीं परी आयी है। धूपिया ने अपने पोस्ट में पत्रिका के लेख का स्क्रीन शॉट डालते हुए लिखा है कि उन्हें कोई क्या बोलता है, इसकी परवाह नहीं है। लेकिन जो भी हो रहा है वह गलत है। उन्होंने लिखा है कि मुझे किसी के सामने कोई सफाई नहीं देनी है, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन मैं बाकि लोगों, सभी लोगों के लिए इस मुद्दे पर बोलना चाहती हूं। वजन को लेकर किसी का मजाक बनाना सही नहीं है।

https://www.youtube.com/watch?v=UPJe1Ys_SaY


धूपिया का मानना है कि एक मां के रूप में वह स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहना चाहती हैं। सुन्दरता के सामाजिक मानदंड उनके लिए मायने नहीं रखते हैं। इस मामले में निर्देशक करण जौहर, अभिनेत्री सोनम कपूर, तापसी पन्नू और अन्य लोगों ने धूपिया का साथ दिया है।