बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

शिवसेना-NCP-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कुछ देर में, 162 MLA एकसाथ, BJP को झटका

  • November 25, 2019
  • 1 min read
शिवसेना-NCP-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कुछ देर में, 162 MLA एकसाथ, BJP को झटका

मुम्बई । शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल को सोमवार शाम को मुंबई के होटल में आकर शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस के 162 विधायकों को देखना चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात कही। राउत ने लिखा, “हम सभी एक है और साथ हैं। हमारे सभी 162 विधायकों को पहली बार देखिए होटल हयात में शाम सात बजे।” 

उल्लेखनीय है कि भाजपा और शिवसेना ने पिछले महीने गठबंधन में चुनाव लड़ा और क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को भाजपा द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। राकांपा और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।