बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य

UP में स्वास्थ्य सेवा बदहाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल को डेंगू लेकिन रिपोर्ट दी मलेरिया की

  • November 12, 2019
  • 1 min read
UP में स्वास्थ्य सेवा बदहाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल को डेंगू लेकिन रिपोर्ट दी मलेरिया की

अलीगढ | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल को डेंगू हुआ है, लेकिन जब उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जांच कराई तो उन्हें मलेरिया की रिपोर्ट दे दी गई। जब निजी लैब में जांच करवाई तो डेंगू कन्फर्म हुआ। इस तरह स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट बदल कर बीमारी पर नियंत्रण कायम करने का प्रयास कर रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यप्रणाली पर बेहद नाराजगी जताते हुए रविवार को विवेक बंसल ने कहा कि जब उनके साथ यह हो रहा है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता के साथ क्या हो रहा होगा? विवेक बंसल डेंगू की बीमारी से तेजी से उबर रहे हैं और रविवार को उनका प्लेटलेट काउंट 1.24 लाख तक आ गया।

https://www.youtube.com/watch?v=7jP7qn94MOU

विवेक बंसल ने कहा कि उनके मामले में डेंगू को मलेरिया बताने का प्रयास किया गया। इससे साफ है कि शहर की पैथोलॉजी लैब अगर सही जांच कर रही हैं तो उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस तरह की कार्यशैली को बदलने की जरूरत है।

अपनी निजी फागिंग मशीन खरीदेंगे-
अलीगढ़ डेंगू की बीमारी से उबर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल फागिंग आदि की व्यवस्था पर सरकारी तंत्र से निराश होकर स्वयं ही फागिंग के उपकरण और मशीनें खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि वह इन मशीनों का प्रयोग न सिर्फ अपने यहां पर करेंगे, बल्कि अगर कहीं जनता के क्षेत्र में उसकी जरूरत होगी तो वहां पर भी उन्हें भेज देंगे। क्योंकि डेंगू नियंत्रण के लिए जिम्मेदार विभाग तो सिर्फ सफेद हाथी बनकर बैठे हुए हैं। उन्हें जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है।