बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

छतारी में 24 को आयेंगे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान और युवाओं की पंचायत को करेंगे संबोधित

  • December 21, 2021
  • 0 min read
छतारी में 24 को आयेंगे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान और युवाओं की पंचायत को करेंगे संबोधित

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 की तैयारी जोरो पर है। युवा कांग्रेस शिकारपुर विधानसभा के छतारी में 24 दिसंबर को युवा और किसान पंचायत करेगी। कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और पंचायत की रणनीति तय की गई।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश में ऑक्सीजन मैन के नाम से विख्यात श्री श्रीनिवास बीवी जी शिकारपुर विधानसभा के छतारी पैंठ मैदान में 24 दिसंबर को युवा और किसान पंचायत को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी पहली बार बुलंदशहर आ रहे हैं उनका जिले के युवा ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले, मोहित चौधरी भी पंचायत में आयेंगे।

जियाउर्रहमान ने कहा कि छतारी की पंचायत शिकारपुर विधानसभा में परिवर्तन का इतिहास लिखेगी। जियाउर्रहमान ने कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिले के युवाओं से पंचायत में पहुंचने का आव्हान किया है। जियाउर्रहमान ने कहा है कि भाजपा, बसपा और सपा के कॉकटेल ने यूपी बर्बाद कर दिया है, इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तपन गौड़, सुरेंद्र उपाध्याय, नसरुद्दीन उर्फ राहुल, दिनेश चौधरी, तुषार शर्मा, विशाल यादव, संजय कश्यप, अचल चौधरी, कपिल चौधरी, नरेश ठाकुर, मुनाजिम खान, नदीम खान, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।