बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष समाज

Twitter पर छाया #KaushalPanwarforHeadPriest, दिलीप मंडल ने राममंदिर के मुख्य पुजारी के लिए प्रस्तावित किया इस बाल्मीकि महिला विदुषी का नाम-

  • November 11, 2019
  • 1 min read
Twitter पर छाया #KaushalPanwarforHeadPriest, दिलीप मंडल ने राममंदिर के मुख्य पुजारी के लिए प्रस्तावित किया इस बाल्मीकि महिला विदुषी का नाम-

नई दिल्ली | पिछले दिनों सोशल साइट्स ट्विटर की मनमानी के खिलाफ हैज टैग चलकर उसे झुकाने वाले दलित चिंतक प्रो दिलीप मंडल ने राममंदिर का फैसला आने के बाद पुजारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है | राममंदिर आंदोलन में दलित, ओबीसी की संख्या ज्यादा होने का हवाला देते हुए बाल्मीकि जाति से ताल्लुक रखने वाले वाली दिल्ली विवि में आचार्य कौशल पंवार का नाम प्रस्तावित किया है |

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

दिलीप मंडल ने ट्विटर पर धर्मशास्त्र की विद्वान संस्कृत में पीएचडी प्रो पंवार का नाम जैसे ही प्रस्तावित किया KaushalPanwarforHeadPriest वह ट्विटर पर छा गया | तमाम बड़े दलित संगठनों ने इसका समर्थन किया है |

शास्त्रार्थ करने की दी चुनौती –
प्रो दिलीप मंडल ने ट्विटर पर एक अन्य ट्वीट कर प्रो कौशल पंवार .द्वारा राममंदिर का मुख्या पुजारी बनाये जाने की चुनौती स्वीकार करने की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्या पुजारी बनने के लिए उनसे कोई भी शास्त्रार्थ कर ले वह तैयार हैं | ट्वीटर पर कौशल पंवार छाई हुई हैं |