बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

मुजफ्फरनगर से RLD सुप्रीमो चौ अजित सिंह का शंखनाद, बोले-‘भाजपा को दफनाने आया हूँ’, देखें

  • February 13, 2018
  • 1 min read
मुजफ्फरनगर से RLD सुप्रीमो चौ अजित सिंह का शंखनाद, बोले-‘भाजपा को दफनाने आया हूँ’, देखें

जियाउर्रहमान/ मुजफ्फरनगर | देशभर में सांप्रदायिक दंगो के लिए बदनाम हुए मुजफ्फरनगर से अब राष्ट्रीय लोकदल ने सांप्रदायिक सद्भाव की लहर कायम करने का प्रयास किया है | मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से राजनैतिक रूप से सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाली राष्ट्रीय लोकदल ने अब खुद को यहीं से खड़ा करने का एलान किया है | मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अजित सिंह हिन्दू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने और आपसी सद्भाव पर बल देते नजर आये | पहली बार छोटे चौधरी उग्र रूप में दिखाई दिए और नफरत की राजनीति के खिलाफ शंखनाद किया | भाजपा के खिलाफ छोटे चौधरी ने बिगुल बजाते हुए उसे मुजफ्फरनगर से ही खत्म करने का आव्हान लोगो से किया | छोटे चौधरी के इस दौरे से राजनैतिक पार्टियों में हडकंप मचा हुआ है |

https://www.youtube.com/watch?v=OrLsp1Jzbnw
चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है, किसान बर्बाद है, रोजगार खत्म हो गए , सिवाय झूठ बोलने के भाजपा के पास कुछ नहीं है | उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से ही भाजपा बनी थी, और यहीं मैं भाजपा को दफनाने आया हूँ | उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर देशभर में बदनाम हुआ लेकिन यहीं से मोहब्बत होगी, तरक्की होगी | उन्होंने कहा कि दंगे भाजपा की चाल थी, जो हुआ भूल जाओ, गलती को भूल जाओ, बच्चों के भविष्य का ख्याल करो | उन्होंने कहा कि यहाँ शांति नहीं हुई तो देश में भी शांति नहीं होगी | उन्होंने लोगो को संकल्प दिलाया कि जाट भाई रोज एक मुसलमान भाई से हाथ मिलाये, दुःख दर्द में शामिल होयो | उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय निकाह में जाओ, शादी में जाओ ईद मनाओ, होली मनाओ | छोटे चौधरी ने कहा कि सब साथ होंगे तभी सामाजिक शांति होगी |

https://www.youtube.com/watch?v=R9sBCj2oJo8
रालोद सुप्रीमो ने कहा कि रालोद के आलावा किसी और पार्टी में दंगे रोकने की हिम्मत नहीं है, लोकदल मजबूत रहेगा तो किसी की हिम्मत नहीं कि कोई यहाँ दंगा करा दे | उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की सोचो आपस में मत लड़ो | रालोद सुप्रीमो ने कहा कि आप जबतक भाजपा को खत्म नहीं कर देंगे मैं यहाँ आता रहूँगा | दो दिवसीय दौरे पर आये छोटे चौधरी 2019 से पहले जाट-मुस्लिम गठजोड़ को मजबूत करने में जुटे हुए हैं |