बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
अंतरराष्ट्रीय

मुसलमानों को रोज़ा रखने से रोक रहा चीन

  • June 5, 2017
  • 1 min read
मुसलमानों को रोज़ा रखने से रोक रहा चीन

पेइचिंग। चीन शिनजियांग प्रांत के मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों को रोजा रखने से रोक रहा है। वर्ल्ड उइगर कांग्रेस (WUC) के मुताबिक अधिकारियों ने इलाके में सारे रेस्तरां खुले रखने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को छात्रों को सामूहिक पढ़ाई और कम्युनिस्ट फिल्में देखने के लिए बुलाया जा रहा है। इसके अलावा तमाम ऐसी कोशिशें की जा रही हैं जिनसे मुस्लिमों को उनका यह धार्मिक महीना मनाने से रोका जाए।

यहां उइगर समुदाय के लोगों की जनसंख्या ज्यादा है जो वर्षों से चीनी उत्पीड़न से प्रभावित है। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक पेइचिंग उइगर समुदाय की धार्मिक अभिव्यक्तियों को भी तमाम उपायों की मदद से खत्म करने पर लगा हुआ है। इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शल ब्यूरो ऑफ एकेएसयू (Aksu) से जारी नोटिस में इसे स्थिरता बनाए रखने का कदम कहा गया है। बे काउंटिंग में ब्यूरो ने अपने पार्टी ऐक्टिविस्टों पर पब्लिक बिल्डिगों की 24 घंटे निगरानी का दबाव बनाया है। इस गहन निगरानी की वजह से लोगों का रोजा रखना और उसके मुताबिक खान-पान करना लगभग असंभव हो गया है। पड़ोसी होतान काउंटी में स्टूडेंट्स को शुक्रवार को खास ‘सामूहिक पढ़ाई’ के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कह दिया गया है| इसमें स्टूडेंट्स से कहा गया है सामूहिक पढ़ाई के अलावा, कम्युनिस्ट फिल्में देखी जाएंगी और खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया जाएगा। शुक्रवार इस्लाम का पवित्र दिन समझा जाता है और मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाती है। जाहिर है कि मुस्लिमों को धार्मिक कार्यक्रम से अलग रखने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रेडियो फ्री एशिया ने जब इस सवाल के संबंध में होतान प्रॉविन्स के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।