बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मुंबई ब्लास्ट के दोषी, मुस्तफा दोसा की मौत!

  • June 28, 2017
  • 0 min read
मुंबई ब्लास्ट के दोषी, मुस्तफा दोसा की मौत!

मुंबई ब्लास्ट के दोषी मुस्तफा दोसा की मौत बीमारी के चलते हो गयी है। दोसा 1993 मुंबई ब्लास्ट का दोषी था। बुधवार  को उसकी तबीयत खराब हुई थी। उसके सीने में दर्द था। जिसके बाद बुधवार के सुबह तीन बजे उसको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। जेजे हॉस्पिटल के डीन ने बताया था कि दोसा को मधुमेह की बीमारी थी। इससे पहले दोसा ने टाडा की स्पेशल कोर्ट को अपने सीने में दर्द की परेशानी के बारे में बताया था। वह  सर्जरी करवाना चाहता था।

मुंबई धमाकों के मामले में 24 साल बाद विशेष टाडा अदालत ने 16 जून 2017 को फैसला दिया था। इसमें माफिया डान अबु सलेम व मुस्तफा दोसा सहित छह लोगों को दोषी करार दिया, जबकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया था। मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। दोषी पाए गए आरोपियों में पुर्तगाल से 2005 में प्रत्यर्पित कर लाया गया माफिया डॉन अबु सलेम, मुस्तफा दोसा, मोहम्मद ताहिर मर्चेट उर्फ ताहिर टकला, करीमुल्लाह खान, रियाज सिद्दीकी और फिरोज अब्दुल राशिद खान शामिल थे। मुस्तफा दोसा को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर लाया गया था