बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
मुंबई राजनीति

भाजपा-शिवसेना यदि आपस में लड़ते रहते तो देश के दुश्मन बन जाते : उद्धव ठाकरे

  • April 24, 2019
  • 1 min read
भाजपा-शिवसेना यदि आपस में लड़ते रहते तो देश के दुश्मन बन जाते : उद्धव ठाकरे

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना अगर आपस में लड़ते रहते और एक साथ नहीं आती, तो दोनों पार्टियां देश की दुश्मन बन जाती।शिवसेना के लोकसभा उम्मीदवार राजन विचारे के लिए वोट की अपील करते हुए ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सीमा पर जवानों को मजबूत किया और उन्होंने पूछा कि विपक्ष क्यों सर्जिकल और हवाई हमलों पर सवाल कर रहा है। ठाकरे ने कहा, ‘‘अगर हम (भाजपा-शिवसेना) लड़ते रहते तो हम अपने ही देश के दुश्मन बन जाते।’’

शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे के लिए मुंबई के समीप कल्याण में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विपक्ष केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक हिंदुत्व संगठन को बाहर करने में ही इच्छुक है। उन्होंने कहा, ‘‘ जो कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल है उसे बख्शा नहीं जाए। उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।’’