बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को हुआ कोरोना, मेदांता में भर्ती

  • October 14, 2020
  • 1 min read
UP के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को हुआ कोरोना, मेदांता में भर्ती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनमें कोविड-19 के एक भी लक्षण नहीं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर उनका देखभाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी दी गई। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

सपा ने बताया, ‘समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।’

pm

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया, ‘माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉजिटिव होने पर गुड़गांव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे।’