बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

सपा में शामिल होंगे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी !

  • August 31, 2021
  • 1 min read
सपा में शामिल होंगे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी !

लखनऊ | सपा में मिशन यूपी को जीतने के लिए रणनीति को धरातल पर उतारा जाने लगा है मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी के सपा में आने के राजनीतिक धुरंधर मायने निकालने लगे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या मुख्तार अंसारी को भी सपा मुखिया पार्टी में लेंगे। हालांकि इसकी संभावना कम ही दिखाई देती है। लेकिन, अंसारी परिवार अब तक एक ही दल के प्रति निष्ठावान रहा है।  

इस समय मुख्तार अंसारी और उनके बड़े भाई गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी बसपा में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्तार अंसारी की आपराधिक छवि को देखते हुए सपा में उनकी एंट्री संभव नहीं लगती, लेकिन मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को सपा में प्रवेश मिल सकता है। चूंकि अफजाल अंसारी का कार्यकाल अभी लगभग तीन साल है, इसलिए अभी उनके सपा में आने की संभावना नहीं दिखती।  पिछली बार बसपा से ही घोसी विधानसभा के चुनाव में सपा के वरिष्ठ और जमीनी नेता सुधाकर सिंह को कड़ी टक्कर देने वाले अब्बास अंसारी की युवाओं में पैठ देखने को मिली थी।