बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

AAP सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला, अफगानिस्तान से की UP की तुलना

  • October 30, 2020
  • 1 min read
AAP सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला, अफगानिस्तान से की UP की तुलना

नई दिल्ली | यूपी में सक्रिय आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है | भाजपा की यूपी सरकार की तुलना संजय सिंह ने अफगानिस्तान से की है | पढ़िए उन्होंने क्या लिखा-

संजय सिंह ने ट्वीट किया कि- आदित्यनाथ जी के राज में दलितों पर जुर्म की इंतेहा हो गई है, अमेठी में प्रधानपति को ज़िंदा जला दिया गया, ऐसा आपने अफ़ग़ानिस्तान में सुना होगा अब आदित्यनाथ जी के राज में जुर्म का ये भयावह मंजर देखिये।ऐसे वक्त में बहन जी भाजपा से सीट का समझौता करने में व्यस्त हैं।

एक अन्य ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा कि- नोएडा शहर के निठारी गांव में कमल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपने मां-बाप के अकेले पुत्र थे। उत्तर प्रदेश के जंगल राज ने एक और को निगल लिया। आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा कि- आदित्यनाथ जी के राज में मिशन शक्ति चलाया जा रहा है।1. निर्भया जैसी हैवानियत 2. दिव्यांग से दुष्कर्म 3. दो लड़कियों के शव बोरे में मिले। आप इन खबरों को पढ़कर भयभीत हो सकते हैं आपकी रूह काँप जायेगी लेकिन आदित्यनाथ जी चिंतामुक्त होकर बिहार प्रचार में जुटे हैं।