बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष समाज

5 बच्चों की मां ने पति से की बेवफाई, प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी, दोनों की लोगों ने काटी नाक

  • January 29, 2020
  • 1 min read
5 बच्चों की मां ने पति से की बेवफाई, प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी, दोनों की लोगों ने काटी नाक

अयोध्या | पति से बेवफाई करना पांच बच्चों की मां व उसके प्रेमी को महंगा पड़ गया। अंजाम यह हुआ कि विवाहिता के ससुर सहित गांव वालों ने मिलकर दोनों को पकड़कर पहले पीटा फिर रस्सी से बांधकर दोनों की नाक काट डाली। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस खून से लथपथ दोनों प्रेमियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। ये सनसनीखेज वारदात पटरंगा थाना अन्तर्गत ग्राम पासिन पुरवा मजरे खड़पिपरा गांव का है।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

अयोध्या के पास स्थित मवई के पासिन पुरवा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मनीराम रावत का बेटा विदेश में नौकरी करता है और बहू व बच्चे घर पर रहते हैं। खड़पिपरा गांव का 26 वर्षीय युवक मो. कासिफ आये दिन देर रात चुपके से उनके घर आता रहा। इसकी जानकारी होने पर उन लोगों ने पहरा लगाया। सोमवार की रात कासिफ जब घर आया तो निगरानी में लगे लोग अचानक घर मे घुसे तो मो. कासिफ को बहू के साथ अश्लील हरकत देख दंग रह गए और सभी आक्रोशित होकर दोनों को पकड़कर मारा और घटना की सूचना पुलिस को दी।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

वहीं महिला ने पटरंगा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति रमेश विदेश में रहता है। घर में सामान आदि मंगवाने में कासिफ उसकी मदद करता था। इसलिए उसका घर आना-जाना रहता था। वहीं मो. कासिफ का कहना है उसका महिला से पिछले छह साल से प्रेम सम्बन्ध था और हम लोग कोर्ट मैरिज करना चाह रहे थे। उसने बताया कि दो दिनों से मैं यहां था। बीती रात लोगों ने मुझे पकड़ लिया और मारा-पीटा। हम दोनों को रस्सी से बांधकर नाक काट ली।

https://www.youtube.com/watch?v=dmnbWObxJ7I

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही रुदौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. धर्मेन्द्र यादव व पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि वारदात की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।