बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में 23 मार्च से हुंकार भरेंगे अन्ना हजारे

  • February 26, 2018
  • 0 min read
मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में  23 मार्च से हुंकार भरेंगे अन्ना हजारे

लखनऊ : भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे। दो दिवसीय जनजागरण यात्रा के लिए राजधानी आए अन्ना हजारे 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे काकोरी के लिए रवाना हो गए। लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर 23 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित सत्याग्रह आंदोलन की तैयारियों के लिए अन्ना जनजागरण अभियान में जुटे हैं। अन्ना हजारे का कहना है कि देश में लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्त का कानून 2013 में पारित हो चुका है, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी इस पर अमल नहीं किया गया है।

इतना ही नहीं इतने लंबे समय तक कानून को लटकाए रखने की वजह से सरकार की मंशा पर पूरे देश को शक पैदा होने लगा है। सरकार इसके प्रावधानों में संसोधन करके उसके पूरे उद्देश्य को ही समाप्त कर देना चाहती है। देश में किसानों की बदहाली पर भी अन्ना हजारे ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सरकार से किसानों की फसालों का उचित मूल्य दिलाने और स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसाओं को तत्काल लागू करने की सिफारिश की है।