बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मोदी जी, किसानों की जान तो मत लो, कुचलवाओ तो मत, कुछ तो रहम करो हमारे किसानों पर : अलका लांबा

  • October 3, 2021
  • 1 min read
मोदी जी, किसानों की जान तो मत लो, कुचलवाओ तो मत, कुछ तो रहम करो हमारे किसानों पर : अलका लांबा

नई दिल्ली | यूपी के लखीमपुर खीरी में मोदी सरकार के मंत्री के बेटे द्वारा किसानो पर गाड़ी चढ़ाने का मामला वायरल हो रहा है | कांग्रेस ने योगी और मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है | कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने मोदी सरकार से किसानो पर रहम करने की अपील की है | अलका ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया है |

अलका लांबा ने लिखा कि- आज किसान को आखों में आँसू है, तो दूसरी तरफ सत्ताधारियों की आखों का पानी ही मर गया हैं.

अलका लांबा ने ट्वीट किया कि- हम सब में अगर थोड़ा भी दम बचा है तो किसानों को मरवाने वाले यह सत्ताधारी नर भक्षक संघी एक मिनट भी सत्ता में नहीं बने रह सकते.. अति हो चुकी है अब तो

अलका लांबा ने लिखा कि- प्रधानमंत्री मोदी जी, किसान क़ानून वापस लो या ना लो, कम से कम हमारे अन्नदाताओं – किसानों की जान तो मत लो :(, उन्हें अपने मंत्रियों और उनके बेटों द्वारा इतनी निर्ममता से कुचलवाओ तो मत.. कुछ तो रहम करो हमारे किसानों पर

अलका लांबा ने एक खबर पर ट्वीट किया कि- इस ख़बर के मुताबिक 6 किसानों की हत्या हुई है तो BJP के 4 कार्यकर्ताओं की भी हत्या हुई है, यानी कुल मिलकर 10 लोग हिंसा में मारे गए, पुलिस क्या कर रही थी? लेकिन BJP अभी तक चुप क्यों बैठी रही, BJP के एक भी बड़े नेता ने अपना मुहँ क्यों नहीं खोला?यहाँ भी एक बड़ी साज़िश की बूं आती है.