
बुलंदशहर | उपचुनाव में सपा-रालोद के गठबंधन प्रत्याशी के लिए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद ने भी सभा में पहुंचकर लोगों से वोट देने और भाजपा के मंसूबे फेल करने का आव्हान किया | डॉ मसूद अहमद ने सीएम योगी पर जमकर हमले किये |
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि यह गठबंधन मोदी और योगी से छुटकारा दिलाने वाला गठबंधन है। योगी सरकार ने गलती कर दी जो चौधरी चरण सिंह के पोते पर लाठी उठाने का काम किया। इसके बाद योगी की कुर्सी हिलने लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने सर्व समाज से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का आव्हान किया |
सभा में रालोद के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा किसानों की दुश्मन पार्टी है। भाजपा ने किसानों को बर्बाद करके रख दिया है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने की बात कही है। सरकार से पूछना चाहता हूं कि कोई तरीका तो बताओ कैसे किसानों की आय दोगुना करोगे। उन्होंने कहा कि झूठी सरकार से किसान और व्यापारी भी होशियार हो गया है।